फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   datiya gate new water filter plant starts.

दतिया गेट का नया वाटर फिल्टर प्लांट चालू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
datiya gate new water filter plant starts.
गर्मियों में पानी के लिए हाहाकार न मचे, इसलिए समस्या से निपटने के प्रयास शुरू हो गए हैं। 13 साल से बंद चल रहे दतिया गेट फिल्टर प्लांट को जल संस्थान ने चालू कर लिया है। हालांकि, अभी इस प्लांट में दो एमएलडी पानी का ही जलशोधन किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूर्ण क्षमता के साथ चलाया जाएगा। इसके बाद 50 हजार लोगों को पेयजल सुविधा मिलने लगेगी। दतिया गेट फिल्टर प्लांट पर पहूज बांध से आने वाले कच्चे पानी का जल शोधन करने के लिए दो प्लांट बने हुए हैं। इनमें से एक 6.5 एमएलडी (65 लाख लीटर पानी) क्षमता का प्लांट चालू है, जबकि 5.4 एमएलडी (54 लाख लीटर पानी) का प्लांट 13 साल से बंद चल रहा है। इस प्लांट तक पानी लाने के लिए पहूज बांध से फिल्टर तक नौ किलोमीटर लंबी 12 इंच की पाइप लाइन डली हुई है। दो साल पहले नगर निगम के सहयोग से जलसंस्थान ने बंद पड़ी इस पाइप लाइन को चालू करने का प्रयास किया था, लेकिन जगह- जगह लीकेज निकलने से सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बार पूरी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदल दिया गया है। पहूज बांध से अयोध्यापुरी चौराहे तक 5.5 किलोमीटर पाइप लाइन को बदला गया है। इस प्लांट को चालू कर लिया गया है। इस प्लांट से अब अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या भी दूर हो जाएगी। ये क्षेत्र हैं जुड़े दतिया गेट वाटर फिल्टर प्लांट से पंचवटी और नरसिंहराव टौरिया पानी की टंकी को भरा जाता है। प्लांट से अंदर व बाहर दतिया गेट, थापक बाग, मेवातीपुरा, अंदर व बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, मुकरयाना, सराय और आसपास के मुहल्लों को जलापूर्ति मिलती है। - दतिया गेट फिल्टर के दूसरे प्लांट को चालू कर लिया गया है। अभी आठ घंटे ही प्लांट को चलाकर दो एमएलडी पानी जलशोधित किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण मजदूर नहीं आ रहे हैं। इस कारण कुछ रिपेयरिंग काम नहीं हो पा रहा है। इन कामों के होते ही प्लांट को पूरी क्षमता से चलाया जाएगा। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed