{"_id":"6001f84b8ebc3e2e5b65ea0a","slug":"datia-se-mangwayi-thi-25-kilo-vispotak-saman-jhansi-news-jhs186162510","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया से मंगाई थी 25 किलो विस्फोटक सामग्री, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया से मंगाई थी 25 किलो विस्फोटक सामग्री, दो हिरासत में
विज्ञापन
झांसी। बीते दिनों कोतवाली इलाके में एक जमीन को समतल करने के लिए किए गए विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पाया गया कि 25 किलो विस्फोटक सामग्री दतिया जिले से मंगाई गई थी। रक्सा के एक व्यक्ति ने यह विस्फोटक सामग्री झांसी तक पहुंचाई थी। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों नेे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं।
बीते बुधवार को अंजनी माता मंदिर के पास किए गए विस्फोट के मामले में कोतवाली पुलिस ने रक्सा व दतिया के दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनेां ने पूछताछ में मौके पर मौजूद लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इनमें एक पत्रकार का नाम भी सामने आ रहा है, जो विस्फोट के समय मौके पर मौजूद था।
पुलिस इस मामले में टकसाल निवासी दिलीप पांडेय, इतवारीगंज निवासी अजय कुमार यादव, कैलाश रेजीडेंसी निवासी मनमोहन सिंह यादव, इतवारी गंज निवासी पार्षद अविनाश, लखनऊ के पार्क रोड निवासी रवीश, उनाव गेट स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी भूमाफिया नत्थू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में आरोपी मनमोहन व अजय ही पुलिस के हाथ आए हैं। अन्य आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस गिरफ्तारी के लिए सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।