फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Datia gate nala condition bad

मनमानी: ठेकेदार ने अपने हिसाब से घटा दी पुलिया की चौड़ाई

Sun, 21 Feb 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Datia gate nala condition bad
झांसी। दतिया गेट बाहर से नई बस्ती तक चल रहे नाला निर्माण कार्य ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने नाले की चौड़ाई कम कर दी है। छह फु ट की पुलिया को ढाई फुट का कर दिया है। इसे लेकर शनिवार को लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की। लोगों ने नाला और पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर से नई बस्ती तक नाले का निर्माण नगर निगम करा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। पहले तो नाले के निर्माण कार्य के दौरान की गई तोड़ फोड़ का मलबा सड़क किनारे जमा कर दिया। इसके बाद नाले की चौड़ाई भी कम कर दी गई है। रामा क्लीनिक के पास बनी पुलिया को तोड़ने से आवागमन बाधित है। लोगों का कहना है कि पहले पुलिया छह फुट चौड़ी थी। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने आश्वस्त किया था कि पुलिया की चौड़ाई 4.5 फुट की जाएगी, लेकिन मनमाने तरीके से इसकी चौड़ाई महज 2.5 फुट कर दी गइ है। लोगों ने पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग की। मांग करने वालों में डॉ. नरेंद्र कुमार जैन, आकाश, धनीराम, भूपेंद्र, दीपक, रमेश, अजय, अशोक, रघुवीर आदि शामिल रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी चौड़ाई कम कर दी गई है। ऐेसे में बरसात में जलभराव के हालात बनेंगे। - लखन सिंह यादव
नाले का निर्माण जहां पर हो गया है, वहां पर मलबा पड़ा हुआ है। पुलिया टूटने के बाद गलियों से आवागमन बाधित हो गया। - वीरेंद्र कुशवाहा
निर्माण कार्य को देखने के लिए अधिकारी आते ही नहीं हैं। पुलिया टूटने का मलबा सड़क किनारे पड़ा है। सड़क संकरी हो गई है। - संजू कुशवाहा
नाले की चौड़ाई कई जगह पर कम कर दी गई है। इसके चलते भविष्य में जलभराव के हालात बनेंगे। इससे लोगों को दिक्कत होगी। - बृजेश वर्मा
मलबा उठाने के लिए भी ठेकेदार से कई बार कहना पड़ता है। पुलिया टूटने से कई बार लोग निर्माणाधीन नाले में गिर चुके हैं। - अशोक सरवरिया
नाले के निर्माण कार्य में चल रही मनमानी की शिकायत नगर आयुक्त से की है। नाले का चौड़ीकरण कराया जाना जरूरी है। - अशोक वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed