{"_id":"575b9a84eab20168dc0261242d429707","slug":"date-not-date-now-un-loading-wildly-trial-deal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तारीख पर तारीख नहीं, धड़ाधड़ निपटेंगे मुकदमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तारीख पर तारीख नहीं, धड़ाधड़ निपटेंगे मुकदमे
ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के लोगों को लंबी अदालती कार्यवाहियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। खासतौर पर दीवानी मामलों में राहत होगी। इसके लिए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित की गईं हैं। इन तीनों अदालतों में दीवानी मुकदमों का निस्तारण होगा। जबकि, इनमें से एक कोर्ट में फौजदारी मुकदमों की भी सुनवाई होगी।
न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए जिले में तीन नये फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) प्रारंभ किए गए हैं। तीनों में अलग-अलग कैडर के न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जल सीनियर डिवीजन तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन की तैनाती की गई है।
तीनों न्यायालयों में सिविल के मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। जबकि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिविल के साथ-साथ फौजदारी मुकदमों की भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पहले से है एक एफटीसी
झांसी। जनपद में पहले से एक फास्ट ट्रैक कोर्ट कार्यरत है, जिसमें महिलाओं के अपराधों से संबंधित मुकदमों का निस्तारण किया जा रहा है। ताकि, महिलाओं को सुगमता के साथ शीघ्र न्याय प्राप्त हो सके।
टहरौली में खुलेगा ग्राम न्यायालय
झांसी। जिले की तहसील टहरौली में ग्राम न्यायालय की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हो गए हैं। ग्राम न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारी की तैनाती की जाएगी। टहरौली में ग्राम न्यायालय खुल जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को खासी सहूलियत होगी। उन्हें मुकदमों के निस्तारण के लिए मोंठ तक नहीं भागना होगा।