फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   datawli me 21 ko hoga punarmatdan

दतावली में 21 को पुर्नमतदान

Sun, 18 Apr 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
datawli me 21 ko hoga punarmatdan
दतावली में 21 को फिर से मतदान होगा। - फोटो : ???? ????
दतावली में 21 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान
विज्ञापन

झांसी। मतपेटिका लूटे जाने एवं मतपत्र फाड़ दिए जाने के चलते दतावली केंद्र के दो बूथोें में निरस्त हुआ मतदान अब दुबारा 21 अप्रैल को कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने इस आशय संबंधी जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। बता दें, दतावली में बने मतदान केंद्र में मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले जबर्दस्त बवाल हुआ था। ग्रामीणों की भीड़ ने केंद्र पर हमला बोलकर मतपेटिकाएं लूट ली एवं उसमें रखे मतपत्र निकालकर फाड़ दिए। घटना को देखते हुए प्रेक्षक डीएस उपाध्याय ने इन दो बूथों में दुबारा मतदान की सिफारिश की थी। दतावली के साथ ही कैरोखर में भी जमकर बवाल हुआ था। यहां भी मतपेटिकाएं तोड़कर मतपत्र फाड़ दिए गए थे। यहां मतदान अधिकारियों के साथ भी भीड़ ने जमकर मारपीट की थी लेकिन, यहां दो घंटे का समय बढ़ाकर मतदान पूरा कराया गया। यहां मतदान निरस्त करने की संस्तुति नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed