फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DAP rake reached Mundra Port with relief for farmers

Jhansi News: मुंद्रा पोर्ट से किसानों के लिए राहत लेकर पहुंची डीएपी रैक

Thu, 07 Dec 2023 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
DAP rake reached Mundra Port with relief for farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। डीएपी की किल्लत के चलते जिले में रोज हो रहे हंगामों के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुंद्रा पोर्ट से लोड हुई डीएपी की रैक बुधवार को झांसी के रेलवे मालगोदाम पहुंच गई है। हालांकि, इसका वितरण किसानों को नहीं हो सका।
बता दें कि मोरक्को से चलकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची डीएपी को दो दिन पहले ही झांसी पहुंचना था लेकिन, तकनीकी कारणों के चलते वहां से मालगाड़ी नहीं चल पाई। इसके बाद बताया गया कि यह 5 दिसंबर को यहां पहुंच जाएगी लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। अब राहत वाली बात यह है कि बुधवार को यह रैक गुजरात से झांसी पहुंच गई है। उप निदेशक कृषि एमएन सिंह ने बताया कि 4 हजार मीट्रिक टन डीएपी झांसी पहुंच गई है, जिसे जिले की विभिन्न समितियों में वितरण के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि, अभी अधिकांश समिति पर डीएपी और नैनो डीएपी मौजूद है। वहीं, डीएपी की लेट लतीफी का दूसरा कारण रेलवे मालगोदाम पर देखने को मिला है। यहां रैक से उतारकर डीएपी सीधे ट्रक में लोड नहीं की गई बल्कि, उसे मालगोदाम के प्लेटफॉर्म पर ही उतार कर रखा गया है। अब एक बार फिर जब ट्रक आएगा, तब डीएपी की उसमें लोडिंग की जाएगी। बता दें कि इसी को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बफर गोदाम पर पहले डीएपी को लाकर अनलोड किया गया, फिर ट्रक पर लोड कराकर समितियों तक भेजा गया। जबकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि रैक से डीएपी उतार कर उसे ट्रक द्वारा सीधे समिति पर भेजा जाए।
विज्ञापन

---------------------
एडीएम ने किया समितियों का निरीक्षण
जिले में खाद की किल्लत और समितियों के चेक लगाने के बाद भी उन्हें 15 दिन तक डीएपी न मिलने की शिकायतों के बाद बुधवार को एडीएम वरुण कुमार पांडे बफर गोदाम पहुंचे। उन्होंने यहां खाद की उपब्धता को देखने के बाद संबंधित को समय पर समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एआर को-ऑपरेटिव हिमांशु कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed