फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Danish was doing Reiki of the girl student for several days while sitting in the dance class

डांस क्लास में बैठकर कई दिनों से छात्रा की रेकी कर रहा था दानिश

Thu, 14 Jul 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Danish was doing Reiki of the girl student for several days while sitting in the dance class
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में नाबालिग छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने का आरोपी दानिश पिछले कई दिनों से उसकी रेकी कर रहा था। घटना स्थल के सामने स्थित डांस क्लास में बैठकर वह छात्रा पर नजर रखता था और मौका मिलते ही उसने घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है। हालांकि, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। परिजनों और दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। बावजूद, आरोपी का कोई सटीक सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को घर से कोचिंग जा रही छात्रा पर ग्वालियर रोड पर सूद कॉलोनी के पास करारी निवासी युवक दानिश उर्फ आरिफ ने हमला कर दिया था। युवक ने छात्रा पर ब्लेड से कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। सर्विलांस सेल भी सुरागकशी में जुटी हुई है। बावजूद, आरोपी पकड़ से दूर बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों व दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद पहले मध्य प्रदेश भागा और वहां से मुंबई निकल गया। वहीं, पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि घटना स्थल के सामने सड़क के उस पार एक बिल्डिंग में डांस क्लास का संचालन होता है। डांस क्लास का संचालक आरोपी का दोस्त है। आरोपी पिछले कई दिनों से उसके पास जाकर बैठता था। वहां से वह छात्रा के आवागमन पर नजर रखता था। सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे मौका मिलते ही उसने घटना को अंजाम दे डाला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेेय ने बताया कि डांस क्लास के संचालक से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपी के परिजन व अन्य दोस्तों के जरिये भी सुरागकशी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed