फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dangerous place take selfi again FIR

खतरनाक स्थान पर सेल्फी लेने वालों पर होगी एफआईआर

Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dangerous place take selfi again FIR
झांसी। बांधों व नदियों पर पहुंचकर खतरनाक स्थान से सेल्फी लेने वाले सैलानियों पर अब पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। अमर उजाला की प्रकाशित खबर को आईजी सुभाष सिंह बघेल ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। आईजी ने झांसी समेत ललितपुर व जालौन के सभी बांधों व नदियों पर दिन भर फोर्स तैनात रहने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही लॉकडाउन में शनिवार व रविवार को बांधों पर घूमने वाले सैलानियों के चालान काटने के साथ ही गाड़ी भी सीज होगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के बांध भर चुके हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले सैैलानी अपनी जान की परवाह न करते हुए खतरनाक जगहों पर जानकर सेल्फी खींच ले रहे हैं। सोेमवार को अमर उजाला ने ‘राजघाट से छोड़े गए पानी से बांध लबालब, पहुंच रहे सैलानी जोखिम में डाल रहे जान‘ खबर को प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद आईजी सुभाष सिंह बघेल ने झांसी, समेत ललितपुर व जालौन के पुलिस अधीक्षकों को ऐसे स्थानों पर दिन भर फोर्स लगाने व सेल्फी खींचने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी बीच बरसात होने के चलते राजघाट बांध व माताटीला बांध के गेट खोले दिए गए हैं। ऐसे में सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज बांध, सपरार, पहाड़ी, लहूचरा, बड़वार झील, डोंगरी, खपरार, अंगूठी बांध पर घूमने आने वाले सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को लॉकडाउन में भी बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बांधों पर जाकर खतरनाक जगहों से सेल्फी खींचने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed