फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Damad murder sasaur

गढ़ा धन खोजने के बहाने बुलाकर दामाद ने की थी ससुर की हत्या

Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Damad murder sasaur
झांसी। रक्सा में सिर काटकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या उसके दामाद ने ही की थी। दामाद ने ससुर को जमीन में गढ़ा धन खोजने के बहाने बुलाया। उसके बाद बाजना गांव के जंगल में हत्या करके भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को नकद इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक चार सितंबर को बाजना गांव के जंगलों में लाश बरामद हुई थी। खुलासे के लिए एसओ जितेंद्र तक्कर की अगुवाई में टीम लगाई गई। पड़ताल के दौरान पुलिस को उसके दामाद विजय हिंद पर शक हो गया। पूछताछ में विजय ने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया ससुर जाहर सिंह तांत्रिक था। करीब एक साल पहले जाहर ने अपनी बेटी से उसकी शादी की लेकिन, ससुर हमेशा उसकी पत्नी को भड़कता रहता था। इस वजह से पति-पत्नी में पटती नहीं थी। उसने ससुर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। ससुर को रक्सा के जंगल में धन खोजने के बहाने से बुलाया। यहां आने पर अपने मौसरे भाई अंशुल की मदद से जाहर को मार डाला। शिनाख्त न होने पाए इसलिए सिर बुरी तरह कुचलकर अलग कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शराब की पाउच की मदद से पकड़े गए हत्यारे
हत्यारों तक पहुंचने में घटना स्थल के पास बरामद हुए शराब के पाउच सबसे अहम साबित हुए। थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर के मुताबिक शव के आसपास तीन-चार शराब के पाउच बरामद हुए थे। इनमें दर्ज बार कोड को यूपी एक्साइज एप से स्कैन करने पर रक्सा स्थित दुकान का पता मालूम चला। दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसमें विजय नजर आ गया। इसके बाद से ही पुलिस को विजय पर शक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed