फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dairy operator and his wife murdered by slitting their throats in Premnagar

प्रेमनगर में डेयरी संचालक और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या

Thu, 30 Sep 2021 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator and his wife murdered by slitting their throats in Premnagar
प्रेम नगर के सिद्ध बाबा मंदिर के पास हुए दोहरे हत्या कांड में मृतक बलवीर व अंजू की फाइल फोटो। अमर उ
झांसी। प्रेमनगर में बुधवार की आधी रात को सिद्घ की टोरिया इलाके में एक डेयरी संचालक और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के रक्तरंजित शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले हैं। सारा सामान भी बिखरा हुआ था। हत्या लूट के दौरान की गई या फिर रंजिश में अभी यह साफ नहीं हो सका है। महिला के शरीर पर सभी जेवरात भी थे। दूध बिक्री का पैसा भी रखा मिला है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

झांसी जिले के गांव बल्लमपुर निवासी बलवीर यादव उर्फ चुन्ना (45) पुत्र मंगल सिंह यादव पिछले करीब पंद्रह साल से अपनी पत्नी अंजू (40) के साथ सिद्घ की टोरिया मोहल्ले में रह रहा था। दोनों के कोई संतान नहीं थी लिहाजा यहां अकेले ही रहते थे। दूध की डेयरी भी खोल रखी है। आसपास के लोगों का कहना है कि मोहल्ले के ऊपरी पहाड़ी में बने सिद्घ बाबा के मंदिर में बुधवार, रात कीर्तन चल रहा था जिसमें मुहल्ले के तमाम लोग गए थे लेकिन, यह दोनों पति-पत्नी नहीं आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह दूध लेने वाले पहुंचने लगे। जब दोनों में से कोई दिखाई नहीं दिया तो आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खुला देखकर वह लोग अंदर चले आए। यहां आकर देखा तब बिस्तर पर चुन्ना और अंजू का खून से लथपथ शव पड़ा था। दोनों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया। यह देख चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी शिवहरि मीना, सीओ सिटी राजेश सिंह, सीओ सदर अरुण चौरसिया समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट रुककर एसएसपी ने पूरे कमरे का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुराग तलाशने को घटना स्थल के आसपास का भी पुलिस ने मुआयना किया। फिलहाल हत्या क्यों और किसने की साफ नहीं हो सका है। हत्या की कोई ठोस वजह भी अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

पांच साल पहले भी घर में हो चुकी चोरी
चुन्ना के घर में पांच साल पहले भी चोरी हो चुकी। पड़ोसियों का कहना है उस दौरान घर में रखी सारी नकदी चोर उठा ले गए थे। उस समय चुन्ना एवं उसकी पत्नी अंजू कमरा बंद करके मोहल्ले में गए थे। शाम को लौटने में थोड़ी देर हो गई। उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोर घर के भीतर घुस गए। उन्होंने कमरे के भीतर रखे कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले की रिपोर्ट भी प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश और लूटपाट के बीच उलझी हत्या की गुत्थी
अंजू के शरीर पर गहने छोड़ गए हत्यारे, कमरे में रखी नकदी भी नहीं छुई
यादव दंपति की हत्या की गुत्थी रंजिश और लूटपाट के बीच बुरी तरह उलझी गई है। चुन्ना पत्नी के साथ तीन कमरों के बने घर में रहता था। घर के अंदर ही अहाता है। दो कमरों का इस्तेमाल बलबीर खुद करता था जबकि अंदर अहाते में रात को भैंसे बांधी जाती थीं। जिस कमरे में हत्या हुई, उसका दरवाजा ठीक सामने की ओर खुलता है। माना जा रहा कि हत्यारे सीढ़ी के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए। दोनों का शव बिस्तर पर रक्तरंजित पड़ा था। कमरे का सामान तितर-बितर नीचे पड़ा था। आलमारी का सामान भी फर्श पर बिखरा था लेकिन, हैरानी की बात यह कि अंजू ने कान, नाक एवं गले में जो सोने के आभूषण पहने थे वह जस के तस थे। कमरे में सामने की ओर कुछ नकदी रखी थी, इसे भी हत्यारों ने हाथ नहीं लगाया। ऐसे में पुलिस के गले से लूट की बात नहीं उतर रही। वहीं, पड़ोसी और परिजन चुन्ना एवं अंजू की किसी से रंजिश होने से भी इंकार कर रहे। पड़ोसियों ने बताया कि चुन्ना एवं अंजू सीधे स्वभाव के थे। दोनों का न परिवार में झगड़ा था, न मोहल्ले में कोई विवाद। दोनों का ध्यान सिर्फ डेयरी चलाने पर रहता था। भतीजा हरिओम के मुताबिक चुन्ना बहुत अधिक पढ़े-लिखे नहीं थे हालांकि पुलिस चुन्ना के पैंसों का हिसाब-किताब भी तलाश रही है। डेयरी चलाने की वजह से उनकी नियमित आय होती थी लेकिन, उनका खर्च बहुत अधिक नहीं था। दूध के कारोबार के साथ चुन्ना ने जमीन में भी पैसा लगाया था। चुन्ना के बड़े भाई की करीब पंद्रह साल पहले हत्या हो चुकी है। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

हत्या किस वजह से हुई यह अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता लेकिन, घटना स्थल से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण की अगुवाई में पांच टीम लगाई गई है। स्वॉट टीम की भी मदद ली जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। शिवहरि मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed