{"_id":"5eed0d698ebc3e42c317491d","slug":"daal-and-vegitable-rate-increase-jhansi-news-jhs169493997","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालें व सब्जी हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालें व सब्जी हुई महंगी
विज्ञापन
बाजार में दालों के दामों में हुई बढोतरी। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अनलॉक वन में खाने के सामान तेल, अरहर दाल, शक्कर के दाम बढ़ गए है। साथ ही सब्जियों में टमाटर के भाव भी बढ़े हुए है। इससे लोगों का बजट बिगड़ गया है।
लॉकडाउन के बाद अब बाजार में ग्राहक उमड़ने लगे है। ऐसे में खाद्यान्न वस्तुओं की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। सरसों, रिफाइंड, मूंगफली के तेल, अरहर, चना की दाल में 5 रुपये तक बढे़ है। शक्कर में भी दो से ढाई रुपये तक की वृद्धि हुई है। हालांकि आटा के दामों में गिरावट हुई है। किराना व्यापारी चंद्र प्रकाश नैनवानी के अनुसार बाजार में मांग होने के कारण भावों में यह थोड़ी वृद्धि हुई है। सीपरी के किराना व्यापारी प्रभु दयाल साहू ने बताया कि स्थानीय बाजार में देश के कई हिस्सों से माल आता है। लेकिन इन दिनों फैक्ट्रियों में वस्तुओं के कम तैयार हो पाने से यह बढ़ोत्तरी हुई है।
यह है फुटकर दाम प्रमुख खाद्यान्न वस्तुओं के
वस्तु 10 दिन पहले वर्तमान
सरसों तेल 105 से 110 115 से 120
रिफाइंड तेल 90 से 95 100 से 105
मूंगफली तेल 140 150
अरहर की दाल 80 से 85 90 से 95
चना की दाल 48 से 50 52 से 58
शक्कर 34 36
उड़द 100 95
आटा 25 से 28 20 से 22
मूंग की दाल छिलका 110 105 से 110
सब्जियों के दाम भी बढे़
बाजार में सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे है। लॉकडाउन में पांच से 10 रुपये किलो मिलने वाला खीरा इन दिनों 30 रुपये तक पहुंच गया है। इसी प्रकार से 10 रुपये किलो बिका टमाटर भी 30 से 40 रुपये तक मिल रहा है। हालांकि तुरई, भिंडी के दाम पहले की तरह है, जो 10 से 15 रुपये किलों में है। आलू 25, करेला 20, बैगन 30, प्याज 20, नींबू 40 रुपये, गोभी 40, अरबी 30 रुपये में है। जबकि दस रुपये किलो में बिकी मिर्ची भी 40 रुपये तक पहुंच गई है।