फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyclists reached here after traveling 1500 km by bicycle

Jhansi News: साइकिल से 1500 किमी का सफर तय कर पहुंचीं साइकिल यात्री

Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cyclists reached here after traveling 1500 km by bicycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंद्रह सौ किलोमीटर की दूरी तय कर मध्य प्रदेश की महिला साइकिल यात्री शनिवार को ललितपुर पहुंची। उसने बताया कि वह सेना के सहयोग से कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने कारगिल गई थी।
मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ अंतर्गत ग्राम नाटाराम निवासी महिला साइकिल यात्री करीब 1500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर शनिवार को ललितपुर पहुंची। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हिम्मत से समस्याओं का सामना कर उसे निपटाया जा सकता है। उक्त महिला साइकिल यात्री कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर कन्याकुमारी- कारगिल- सियाचिन- दिल्ली यात्रा पर गई थी, जहां से लौटते समय वह शनिवार को ललितपुर पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह चालीस हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा दो चरणों में कर चुकी हैं। वह राष्ट्रीय पर्वतारोही भी है। वह 15 अगस्त को सियाचिन पहुंची, जहां भारत के वीर सपूतों को नमन किया। 06 सितंबर को दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मोटरेबल रोड से होकर अब वह ललितपुर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed