फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   curtailment in diesel creates problem to officers

डीजल में कटौती हुई, तो खड़ी हो गईं अधिकारियों की गाड़ियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
curtailment in diesel creates problem to officers
नगर निगम में मंगलवार को अधिकारियों की गाड़ियों के ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। डीजल में कटौती होने के चलते ड्राइवरों ने वाहन चलाने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते अफसर अपने निजी वाहनों से और पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे। इसे लेकर नगर निगम में दोपहर बाद तक गहमागहमी रही। शाम को अधिकारियों ने वार्ता पर मामले को सुलझाया। नगर निगम में अधिकारियों के आने जाने के लिए करीब 12 गाड़ियां लगी हुई हैं। सभी गाड़ियां एक ठेकेदार के जरिए सेवा में ली गई हैं। बताया जाता है कि अब तक गाड़ियों के संचालन पर हर महीने करीब 300 लीटर डीजल दिया जाता था। कोरोना संक्रमण के बाद खर्च में कटौती करने के मद्देनजर गाड़ियों का डीजल 75 लीटर कर दिया गया। इसे लेकर ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ड्राइवर गाड़ियों को लेने ही नहीं पहुंचे। दफ्तर के समय तक जब गाड़ियां नहीं पहुंची, तो नगर निगम अफसरों के फोन आने लगे। इसके बाद अधिकारी अपने वाहनों से और पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे। दोपहर में ड्राइवरों ने काफी देर तक नगर निगम परिसर में हंगामा किया। इसे लेकर अफसरों ने शाम को ठेकेदार को बुलाकर बात की और मामले को सुलझाया। डीजल में बढ़ोतरी करने की बात पर ड्राइवर माने। इसके बाद शाम को गाड़ियां अफसरों की सेवा में पहुंचीं। मामले को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed