फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cumin ballast started to crumble from the road due to rain

बारिश से उखड़ने लगी जीरा गिट्टी, फिसलकर गिर रहे वाहन सवार

Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cumin ballast started to crumble from the road due to rain
झांसी। बारिश ने शहर की सड़कों को जर्जर बना दिया है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के साथ ही मुख्य सड़कों की जीरा गिट्टी उखड़ने लगी है, जिससे सबसे अधिक परेशानी वाहन सवारों को हो रही है। जीरा गिट्टी से लोग फिसलकर गिरकर रहे हैं। लेकिन जीरा गिट्टी को हटाने काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

महानगर के बीकेडी चौराहे से चित्रा चौराहा, चित्रा चौराहे से रेलवे स्टेशन, बीकेडी से जीवन शाह तिराहा, इलाइट चौराहे से जेल चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क से जीवनशाह तिराहा, जेल चौराहे से कचहरी चौराहा, खंडेराव गेट से पुरानी तहसील, रानी महल से मिनर्वा चौराहा तक जीरा गिट्टी उखड़ने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। मोटर साइकिल की रफ्तार जरा भी तेज होते ही वाहन सवार बुरी तरह से गिरकर घायल हो रहें हैं। वहीं सड़क पर बड़े-बडे़ गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed