फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cultural presentations caught the mind of Moha hockey players

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा हॉकी खिलाड़ियों का मन

Fri, 29 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations caught the mind of Moha hockey players
झांसी। महानगर के पंडित दीनदयाल सभागार में बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स वे ऑफ लाइफ तथा आईएमटी गाजियाबाद द्वारा हॉकी के महानतम खिलाड़ी केडी सिंह बाबू मेमोरियल नेशनल सेमिनार टू प्रोमोट इंडियन वूमन हॉकी एट द ग्रास रूट्स का आयोजन किया गया। सेमिनार में देश के कई प्रांतों की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बुंदेली लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियोें ने खिलाड़ियों का मन मोहा।
विज्ञापन

सेमिनार को संबोधित करते हुए गाजियाबाद स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के प्रमुख डॉ. कनिष्क पांडेय ने कहा कि देश में खेलों को लेकर महिलाओं में जानकारी का अभाव है। जब खिलाड़ी लौटकर अपने घर जाएं तो वहां लोगों को खेलों के बारे में जानकारियां दें। केडी बाबू के सपनों को साकार करने के लिए महिला हॉकी खिलाड़ियों को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

केडी बाबू के पुत्र विश्व विजय ने खिलाड़ियों को बताया कि मेरे पिताजी ने महिला हॉकी को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए मुहिम चलाई थी। जिसे आगे ले जाने की जरूरत है। जिससे देश महिला हॉकी में अपने प्रदर्शन को सर्वोच्च स्थान पर ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व ओलंपियन सुबोध खांडेकर ने केडी सिंह बाबू को याद किया। इस मौके पर अर्जुन अवॉर्डी सुरिंदर कौर, पंजाब टीम की मैनेजर मनीषा मीना, रामपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर नवीन कुमार सिंह, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर रंजीत राज, मध्य प्रदेश टीम के प्रशिक्षक वंदना उईके, राष्ट्रीय चयनकर्ता सुनीता तिवारी, महाराष्ट्र टीम कीमैनेजर प्रभा गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सिफ्का के डिवीजनल मैनेजर आनंद चौबे, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, आईपी भल्ला, अधिवक्ता राजीव नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed