फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cultivation of wheat, unloading farmers, money will go into account

गेहूं की छनाई- उतराई किसान देंगे, पैसा खाते में जाएगा

Mon, 03 Apr 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of wheat, unloading farmers, money will go into account
mandi news jhansi - फोटो : demo
गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान को कोई दिक्कत न हो, इसलिए अबकी बार छनाई और उतराई का पैसा किसान को नहीं देना पड़ेगा। पहले यह पैसा किसान देेंगे। बाद में पैसा उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम और राज्य सरकार की एजेंसियां गेहूं खरीद रही हैं। एक अप्रैल को गेहूं खरीद का खाता नहीं खुला और दो अप्रैल को रविवार पड़ गया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से खरीद केंद्रों पर गेहूं पहुंचेगा। रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर बाकी दिनों में 15 जून तक गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे। गेहूं खरीद का कार्य सुबह नौ बजे से शाम को छह बजे तक होगा। गेहूं का समर्थन मूल्य 1,625 रुपये प्रति क्ंिवटल रखा गया है।
विज्ञापन


किसानों के भुगतान में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए आरटीजीएस के माध्यम से पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा। अबकी बार यह व्यवस्था की गई है कि खरीद केंद्र पर गेहूं की छनाई व उतराई का पैसा दस रुपये प्रति क्ंिवटल किसान को मौके पर देना होगा, लेकिन बाद में वह पैसा किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पहुंच जाएगा। यह भुगतान क्रय एजेंसियों को मंडी परिषद द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान अपने साथ यह जरूर लाएं
गेहूं बेचने आने वाले किसान अपने साथ जोत बही, बैंक की पास बुक, किसान क्रेडिट कार्ड, खसरा/ खतौनी लेकर आएं। जिन गांवों में चकबंदी हो रही है, वहां के किसान चकबंदी संबंधी भूलेख (सीएच - 23, सीएच- 45), आधार कार्ड अथवा अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र लाएं। किसानों के पास उपलब्ध जोत बही, खसरा / खतौनी में अंकित भूमि से प्रति हेक्टेयर उत्पादकता के आधार पर गेहूं का आकलन कर खरीद की जाएगी। गेहूं का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किसान के बैंक खाते में जाएगा। किसान साफ - सुथरा गेहूं खरीद केंद्र पर लाएं।


टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें
यदि किसी किसान को गेहूं बेचने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। टेलीफोन नंबर 0510- 2452254 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किसानों का पूरा ध्यान रखेंगे
किसानों को खरीद केंद्र पर हर संभव सुविधा मिले, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। किसान भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी कागज लेकर ही गेहूं बेचने आएं। 
- हरनाम सिंह 
संभागीय खाद्य नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed