फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cryptocurrency scam: CBI teams left after collecting important clues

क्रिप्टोकरेंसी घोटाला : अहम सुराग समेटकर रवाना हुईं सीबीआई की टीमें

Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cryptocurrency scam: CBI teams left after collecting important clues

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गेनबिटकॉनइन क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने मंगलवार को देशभर में 60 ठिकानों पर छापामारी की थी। सीबीआई की दो टीमों ने झांसी में भी दो लोगों के यहां छापा मारा था। एक जगह पर टीम ने सात घंटे जांच की, जबकि दूसरी जगह पर टीम 13 घंटे तक जांच करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई। दोनों टीमें अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल ले गईं हैं। सीबीआई मुख्यालय में इनकी जांच की जाएगी।

सीबीआई की टीमें 6,600 करोड़ रुपये के गेनबिटकॉनइन क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच के लिए मंगलवार को तड़के प्रेमनगर थाना इलाके के पुरविया टोला मोहल्ले में पहुंची थीं। तकरीबन साढ़े छह बजे दोनों टीमें मोहल्ले में रहने वाले दिनेश परिहार और धर्मेंद्र के घर में दाखिल हो गईं थीं। धमेंद्र के घर टीम ने लगातार सात घंटे से अधिक समय तक जांच की। जबकि, दिनेश परिहार के घर सीबीआई की टीम ने लगातार 13 घंटे तक पड़ताल की। इस दौरान सीबीआई की टीमों ने परिवार के सभी लोगों के बैंक खातों की डिटेल, निवेश दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल आदि की जांच की।
विज्ञापन




शुरुआत में सीबीआई की टीमों को दिनेश और धर्मेंद्र घर में नहीं मिले थे। वे घंटों बाद सीबीआई के सामने आए। टीमों ने हिदायत दी की जांच के लिए बुलाने में उन्हें सीबीआई के समक्ष उपस्थित होना होगा। टीमों की मौजूदगी के दरम्यान दोनों घरों से कोई बाहर आ पाया और न ही किसी को भीतर जाने की इजाजत दी गई। छापेमारी के दौरान टीमों के हाथ घोटाले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीबीआई की छापेमारी की चर्चा बुधवार को भी क्षेत्र में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed