फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crowd gathered at shops as soon as dry day was announced

ड्राई डे की घोषणा होते ही दुकानों पर लगी भीड़

Sat, 19 Feb 2022 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at shops as soon as dry day was announced
झांसी। जनपद में 20 फरवरी को मतदान हैं ऐसे में झांसी की 439 दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में शुक्रवार की सुबह से ही शराब की दुकानों पर शौकीनाें की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

18 फरवरी को शाम छह बजे से 20 फरवरी को शाम छह बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है। जैसे ही शराब के शौकीनों को इसका पता लगा तो उन्होंने स्टॉक करना करना शुरू कर दिया। ऐसे में शहर की 439 देशी व अंग्रेजी शराब और भांग की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गया था। वहीं, दुकानदारों ने भी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी दुकानों पर बंदी की सूचना चस्पा कर दी थी। सामान्य दिनों में जहां आबकारी विभाग की प्रतिदिन बिक्री 70 लाख के आसपास होती थी लेकिन ड्राई डे की घोषणा होते ही बिक्री दोगुनी हो गई। वहीं, चुनाव में नशा कर कोई अराजकता न फैला सके इसको लेकर दुकानों को बंद करने का निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया है। इस दौरान जनपद की देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर बिक्री की दुकानें और बार भी बंद रहेंगे। दस मार्च को होने वाली मतगणना के दिन भी ये सारी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

आज ड्राई डे की शुरुआत थी। जिस कारण शराब की बिक्री काफी हुई है। शराब और भांग की दुकानें बंद करने का आदेश मिला था। इसी क्रम में जनपद के सभी दुकानदारों को 18 फरवरी शाम 6 बजे से 20 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। - प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed