फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crop crisis

ओलावृष्टि के नुकसान के आंकलन में जुटीं टीमें

Sun, 29 Jan 2017 12:47 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 29 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crop crisis
फसल - फोटो : amar ujala
झांसी। बृहस्पतिवार - शुक्रवार की रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जिले में रबी की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। किसानों की ओर से मुआवजे की मांग की जाने लगी है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है। इसकी जल्द रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन


मौसम में उतार - चढ़ाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को दिन भर धूप खिली रही, परंतु रात तकरीबन आठ बजे मौसम एकाएक पलटी मार गया। आंधी चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। रात डेढ़ बजे बारिश के साथ ओले आफत बनकर बरसने लगे। जिले में कहीं कम तो कहीं ज्यादा ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं व दलहनी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलें ओले की मार से जमीन में बिछ गई हैं। शुक्रवार से ही राजस्व विभाग व कृषि विभाग की टीमों ने क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है। इसकी रिपोर्ट तहसील स्तर पर तैयार की जा रही है। पांचों तहसीलों की संकलित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले नुकसान का 55 करोड़ है बाकी
फरवरी 2015 में जिले में अचानक हुई ओलावृष्टि - अतिवृष्टि से रबी की पकी हुई फसल चौपट हो गई थी। दो दिन की आपदा में किसानों को तीन अरब छप्पन करोड़ पचास लाख रुपये की क्षति हुई थी। इसकी पुष्टि प्रदेश व केंद्र सरकार से आईं टीमों ने की थी। फसल खराब होने से किसानों में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई थी। तब केंद्र व प्रदेश सरकारों ने किसानों को त्वरित मदद का भरोसा दिया था, लेकिन यह भरोसा हकीकत में नहीं बदल पाया। स्थिति यह है कि अब तक पचास हजार किसानों को मुआवजे की एक पाई भी नहीं मिल पाई है। उन्हें मुआवजे की पचपन करोड़ पचास लाख रुपये की धनराशि अब भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 फीसदी नुकसान पर मुआवजा
दैवी आपदा से फसल को तैंतीस फीसदी या इससे अधिक नुकसान होने पर ही मुआवजा दिया जाता है। इससे कम  नुकसान होने पर मुआवजे का प्रावधान नहीं है।

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। राजस्व व कृषि विभाग की टीमें इसमें जुटी हुई हैं। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
- विजय बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed