फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crismas day not celebrate programe

इस साल क्रिसमस पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम

Thu, 03 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Crismas day not celebrate programe
झांसी। कोरोना संक्रमण से बचाव के कारण इस साल महानगर के चर्चों में क्रिसमस से लेकर नए साल तक आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाने वाली कैरल्स गायन की टोलियां भी घर - घर नहीं जाएंगी। पादरियों का कहना है कि चर्चों की भव्य सजावट की जाएगी। प्रार्थना सभाएं भी बराबर होगी। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य होंगे।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस हर साल श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस से पहले क्रिसमस ट्री, नेटिविटी प्ले, बोन फायर, युवाओं व बच्चों की प्रतियोगिताएं आदि शुरू हो जाती है। घरों में चर्चों के सदस्य टोलियां बनाकर प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाते है और उनकी महिमा के गीत गाते है। नगरा स्थित सेंट जॉन चर्च के फादर सदानंद ने बताया कि कोविड - 19 से बचाव के कारण क्रिसमस की टोलियां इस बार नहीं निकलेगी। क्रिसमस ट्री भी घर पर ही सजाया जाएगा। झांकियां सजेगी, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सीपरी यलो चर्च के फादर रेव्हरन जान एस स्टीफन ने बताया कि चर्च की भव्य सजावट होगी। क्रिसमस ट्री सजेगा। प्रार्थना सभाएं भी होगी। लेकिन बोन फायर, क्रिसमस ट्री सहित अन्य कार्यक्रम सार्वजनिक स्तर पर नहीं होंगे। सिटी चर्च के फादर रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर अभी कोई योजना नहीं बनी है। सार्वजनिक कार्यक्रम कोई नहीं होगा। संस्था एवं प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed