फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminals and dangai near SP DNA

सपा के डीएनए में है दंगाइयों, अपराधियों से लगाव: भूपेंद्र

Mon, 19 Dec 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Criminals and dangai near SP DNA
झांसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चाहे मुलायम सिंह की सरकार रही हो या अखिलेश यादव की, हमेशा दंगाइयों और अपराधियों के साथ खड़ी रही। सपा के डीएनए में ही ऐसे लोगों से लगाव है। यह बात उन्होंने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की सरकार में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों के मुकदमे वापस लेने के प्रयास किया गया था, मगर न्यायालय की सक्रियता से वो इसमें सफल नहीं हो पाए। बाद में कोर्ट का जो निर्णय आया, वो सबके सामने है। सपा का इतिहास उठाकर देखें तो उसका तालमेल हमेशा से ही ऐसे लोगों से रहा, जिनकी गतिविधियां देश के प्रति संदिग्ध रही हैं। उप चुनाव में दो सीटों पर बीजेपी को मिली हार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खतौली में मिली हार की समीक्षा की जा रही है। जो बिंदु सामने आएंगे, उसमें सुधार करते हुए फिर जनता के बीच जाएंगे। वहीं, मैनपुरी मुलायम सिंह की परंपरागत सीट रही है। भाजपा यहां पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ी। मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा के साथ लोगों की सहानुभूति और हमदर्दी थी। इसका लाभ चुनाव में डिंपल यादव को मिला।
विज्ञापन

विधायकों को बैठाकर सुलझाएंगे आपसी विवाद
जिले में सदर विधायक रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के बीच चल रही तनातनी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये हमारे परिवार का विषय है। दोनों विधायकों को आपस में बैठकर बातचीत करेंगे। अब ये विवाद सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दलों से आने वालों का स्वागत, टिकट पर पार्टी करेगी फैसला
निकाय चुनाव में टिकट की आस में भाजपा से संपर्क साधे हुए दूसरे दलों के नेताओं के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की सदस्यता खुली हुई है। ऑनलाइन भी सदस्य बन सकते हैं। जो भी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर साथ आएगा तो उसका स्वागत है। चुनाव लड़ाना पार्टी का आंतरिक फैसला है। प्रत्याशी चयन की भी अलग प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed