फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminal properties japt

अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

Fri, 11 Jun 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Criminal properties japt
झांसी। हत्या, बलात्कार, महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों के खिलाफ एनएसए एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति भी जब्त होगी। डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान शुरू करने को कहा है। डीआईजी ने झांसी, ललितपुर एवं जालौन के पुलिस अधीक्षकों को खुद इन अभियानों की अगुवाई करने के निर्देश दिए। छापेमारी की कार्रवाई सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे। इसके अलावा अवैध शराब कारोबारियों की पूरी कुंडली भी थाना स्तर पर तैयार कराई जाएगी। पिछले दस वर्षों में अवैध शराब बनाने वाले, बेचने वाले, भंडारण करने वाले अपराधियों की नई सूची बनेगी। पिछले दस साल में जिस थाने में सबसे अधिक अवैध शराब बरामद हुई उसकी भी सूची बनेगी। अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब के काम में लिप्त अपराधियों का पुलिस रिकॉर्ड रखेगी। गैगस्टर एक्ट के तहत जिन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। इसकी लगातार डीआईजी कार्यालय से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed