{"_id":"5be1eaa3bdec226934563dc2","slug":"women-get-fire-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में महिला को आग लगाई, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में महिला को आग लगाई, हालत गंभीर
jhansi
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शाहजहांपुर इलाके में मंगलवार को घर के बाहर चबूतरे पर रखे पत्थर को हटाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने घर मेें घुसकर लाठी-डंडों से परिजनोें को जमकर पीटा। विरोध करने आई महिला मालती (42) पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। महिला का इलाज मेडिकल कालेज में जारी है। सूचना पाकर अधिकारियाें ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस घटना में महिला के पति, पुत्र व दो पुत्री भी घायल हैं। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत नाजुक है। पुलिस ने इस मामले में नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
तालौड़ निवासी मानसिंह अपने परिवार के साथ दिवाली की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच घर के पास के खंडहर में रखे पत्थर हटाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। पड़ोसी अपने रिश्तेदारों के साथ घर में घुस आए। सभी ने मिलकर मानसिंह, उनकी पत्नी मालती, पुत्र अशोक, पुत्री आरती व ज्योति की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर मालती को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मालती को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोंठ ठाकुरदीन पाल, कोतवाल मोंठ संतप्रकाश पटेल, थानाध्यक्ष शाहजहांपुर सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। घटना में बृजबिहारी, श्रीलाल, अवध लाल, मोनू, नीलू, सरवेद, अनीता, हेमलता और मालती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के जाने के बाद हुआ विवाद
बताया गया है कि मानसिंह के बगल में उसके भाई लालसिंह का खंडहर है। मानसिंह के मकान के सामने आरोपी बृजबिहारी राजपूत का मकान है। बृजबिहारी काफी समय से लाल सिंह के खंडहर में अपनी पत्थर की चट्टानें रखे हुये था। दीपावली के त्यौहार में साफ-सफाई करने के लिये मानसिंह ने बृजबिहारी से कहा कि वह अपनी चट्टानें उठा ले, क्योंकि उसे खंडहर की सफाई करानी है। मानसिंह का भाई लालसिंह ग्वालियर में प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। त्यौहारों में ही आना जाना होता है। मानसिंह के कहने पर बृजबिहारी ने चट्टानें तो उठा ली, लेकिन गाली गलौच हो गई। जिसका विरोध मानसिंह ने किया और इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर जैसे ही थाने पहुंची थी, तभी यह विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। परिजनाें ने आग से जलाने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
आग से बुरी तरह झुलसी मालती के परिजनों ने दबंगों के खिलाफ मारपीट कर उसे जलाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ठाकुरदीन पाल, सीओ मोंठ