{"_id":"5818ecf04f1c1bad314368cb","slug":"woman-killed-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में महिला को मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती में मंगलवार की शाम करीब सात बजे बाइक से आए तीन लोगों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से समथर में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
समथर की नई बस्ती निवासी गुरियन खां की बेटी आश्मीन (35) के पति मोहम्मद इरशाद का करीब दो साल पहले इंतकाल हो चुका है। इसके चलते वह पिता गुरियन खां के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे आश्मीन घर में थी, तभी बाइक से तीन लोग आए। दरवाजे पर बाइक खड़ी करने के बाद एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उतरा और सीधे घर में घुस आया। आश्मीन के सामने आते ही हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। चीखपुकार सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग पहुंचते तब तक तीनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वारदात स्थल पर पहुंचे लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ आश्मीन को लेकर मेडिकल कालेज आई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आश्मीन को मौत के घाट उतारने वाला एक युवक रिश्तेदार है।
थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आश्मीन को पति इरशाद की मौत होने के बाद रुपये मिले थे, जिन्हें लेकर वह मायके आ गई थी। उसने विश्वास के चलते सारे रुपये अपनी बुआ के लड़के मोहम्मद हाजिर निवासी टूटा घड़ा गांव को दे दिए थे। कुछ दिनों से आश्मीन उससे रुपयों की मांग कर रही थी, जिस पर वह नानुकुर कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी भी हुई थी। इस वजह से मोहम्मद हाजिर ने अपने दो साथियों के साथ आकर आशमीन की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।