{"_id":"5771842c4f1c1b857d79b7bb","slug":"wear-helmet-and-156-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"और न पहनो हेलमेट, 156 के चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
और न पहनो हेलमेट, 156 के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह सिर्फ गाड़ी का चालान बचाने के लिए नहीं है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए है। ऐसा यातायात पुलिस लगातार दो पहिया वाहन चालकों को समझा रही है, मगर जनता गंभीरता से नहीं ले रही। सोमवार को हुई चेकिंग में बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने पर यातायात पुलिस ने कुल 156 लोगों का चालान कर दिया।
इसके अलावा 27 चार पहिया वाहनों के चालकों का चालान इसलिए किया गया, क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं बांधा था। यातायात उप निरीक्षक सुभाष यादव के अनुसार एक व्यक्ति को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। वहीं, चार वाहनों चालकों के पास कागजात नहीं थे। इसलिए उनके वाहन सीज कर दिए गए। इस अभियान में कुल 26500 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया।
सुरक्षा के लिए यह जरूर करें
--------------------------
- दोपहिया वाहनों पर दोनों सवारी हेलमेट अवश्य पहनें।
- चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधें।
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
- नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं।
- अपने वाहन की गति हमेशा कम रखें, ताकि वाहन नियंत्रित रहे।
यह हो सकता है जुर्माना
- बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 100 रुपये
- बिना सीट बेल्ट बांधे ड्राइविंग करने पर 100 रुपये
- नशे में गाड़ी चलाने पर लाइसेंस निरस्त एवं 1000 का जुर्माना
- बिना बीमा के पकड़े जाने पर 100 रुपये
- बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 1000 रुपये
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़े जाने पर 350 रुपये