फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two accused in the murder of BJP leader

भाजपाई की हत्या के दो आरोपी और गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Two accused in the murder of BJP leader
भाजपाई की हत्या के दो आरोपी और गिरफ्तार - फोटो : demo
चुनावी रंजिश में ग्राम पालर में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि, पांच अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालर में मतगणना के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट  दस लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी। इनमें से तीन आरोपी भीम सिंह यादव, बल बहादुर यादव और सुंदरलाल परिहार को पुलिस ने 15 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को मुख्य आरोपी बहादुर यादव तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुधीर यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गोरामछिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed