फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver killed , bodies found in cabin

ट्रक चालक की हत्या, शव केबिन में मिला

Sun, 03 Jan 2016 12:58 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed , bodies found in cabin
झांसी। हरिद्वार से माल भरकर हैदराबाद ले जाए जा रहे ट्रक के चालक की रक्सा थाना क्षेत्र के शिवगढ़ के पास टायर लीवर मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्रक की केबिन में पड़ा पाया गया। पुलिस का मानना है कि क्लीनर ने ही चालक की हत्या की है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रक्सा थानाध्यक्ष के अनुसार शुक्रवार की रात को हाईवे पर स्थित शिवगढ़ के पास काफी देर से ट्रक संख्या (एचआर47बी- 5095) के खड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। ट्रक की केबिन में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था। केबिन में ही खून से सना टायर लीवर पड़ा था, जिससे अनुमान लगाया गया कि टायर लीवर से ही हमला किया गया।
विज्ञापन


मौके पर ट्रक का क्लीनर नहीं था। ट्रक में पाए गए कागजातों के आधार पर मृत व्यक्ति की शिनाख्त बरेली के भोजीपुरा मूसा पुरा निवासी नन्ने खां (40) पुत्र इलियास खां के रूप में हुई। जानकारी करने पर पाया गया कि चालक  ट्रक में माल लेकर हरिद्वार से हैदराबाद जा रहा था। उसके साथ क्लीनर धन सिंह निवासी पूंछ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में रुपये भी रखे हुए थे, जिससे यह तय हो गया कि बदमाशों ने घटना को अंजाम नहीं दिया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने टावर लीवर से फिंगर प्रिंट आदि लिए।


एसओ रक्सा के अनुसार संभावना है कि किसी बात को लेकर चालक व क्लीनर में विवाद हुआ। गुस्से में क्लीनर ने टायर लीवर से हमला कर चालक की हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि क्लीनर के ठिकाने का पता चल चुका है। रात तक उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि किस बात को लेकर चालक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed