{"_id":"5813a2f74f1c1b870dbc1d7e","slug":"the-team-now-will-die-in-raids-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीआईजी की टीम मारेगी छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब डीआईजी की टीम मारेगी छापे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब डीआईजी शरद सचान की टीम झांसी, ललितपुर और जालौन में जुआ और सट्टे के अड्डों पर छापे मारेगी। जुआरी और सटोरिया पकड़े जाने के बाद संबंधित थानेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बड़े स्तर पर जुआ और सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसमें पुलिस कर्मियों की पूरी मिलीभगत है। जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है, जो छापेमार कार्रवाई करेगी। जुआरी और सटोरिया पकड़े जाने के बाद थानेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी का कहना है कि जुआ और सट्टे का अड्डा पकड़ा गया तो माना जाएगा कि यह पुलिस की सहमति से चल रहा था।