{"_id":"57a23ccc4f1c1bf7702ba0f9","slug":"the-body-broker-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में देह का दलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में देह का दलाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दंरिंदों का शिकार होने से बची तीन किशोरियों के मामले में पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। दलाल दो किशोरियों को बेचने के फिराक में था। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे किसी बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी तीनों किशोरियों ने सौतेली मां से तंग आकर एक माह पहले घर छोड़ा था। उन्होंने झांसी स्टेशन पर एक ऑटो चालक से मदद से कोतवाली के पठौरिया में कमरा किराए पर लिया था। यहां एक व्यक्ति ने उनसे नजदीकियां बढ़ाई और दो किशोरियों को दिल्ली में नौकरी दिलवाने का झांसा देने लगा। गलत संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका किशोरियों के विरोध किया। स्थिति खराब होते देख मकान मालिक उन्हें घर से निकाल दिया। आसपास की महिलाओं ने किशोरियों के मदद को गुपचुप हाथ बढ़ाए और मंगलवार को तीनों किशोरियों को लेकर एसएसपी के पास पहुंची।
एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पहले किशोरियों से बाद में दिल्ली में नौकरी दिलवाने का झांसा देने वाले से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ से खुलासा हुआ है कि नौकरी दिलवाने वाला व्यक्ति दलाल है। वह दिल्ली में दोनों लड़कियों को बेचने के लिए लेकर जा रहा था। उसके पीछे एक रैकेट काम कर रहा है, जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। तीनों किशोरियों के परिजनों से बातचीत हो गई है। उनकी महाराष्ट्र में गुमशुदगी लिखी हुई है। परिजनों के आने के बाद उन्हें साथ भेज दिया जाएगा।