फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspended three police personnel , including post -charge

चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
ओरछा/झांसी/ ब्यूरो
ओरछा/झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
ओरछा स्थित एक होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ निमिष अग्रवाल ने लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं पकड़ी गईं युवतियों व युवकों को जेल भेज दिया गया है। रैकेट के मास्टर माइंड पवन राय को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है।  
विज्ञापन

सोमवार को होटल लक्ष्मी टैंपल ब्यू से  पकड़े गए आरोपी शैलेष राय (19 वर्ष) निवासी सिमराहा झांसी, पुनीत राय (18 वर्ष) निवासी बबीना, शिवा राय (17 वर्ष) निवासी सिमराहा झांसी को निवाड़ी उप जेल भेजा गया है। वहीं दिल्ली निवासी दोनों युवतियों को टीकमगढ़ जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी ने पर्यटक पुलिस चौकी प्रभारी देवड़ा, आरक्षक करन सिंह व इकबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, मौके से फरार आरोपी भरत सेन व रग्घू पटैरिया निवासी ओरछा की तलाश में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, मगर अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed