फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son of former MP 's house to steal millions

पूर्व सांसद पुत्र के घर लाखों की चोरी

Fri, 17 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 Son of former MP 's house to steal millions
thiefing, case, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। पूर्व सांसद के पुत्र सलिल रिछारिया के मिशन कंपाउंड में बने मकान में बीती रात चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के जेवर, कीमती व घरेलू सामान साफ कर दिया। परिजनों के दिल्ली में होने की वजह से चोरी गए सामान के बारे में स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने मौका मुआयना कर घर में ताला लगा दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व सांसद गोविंद दास रिछारिया के पुत्र सलिल रिछारिया सीपरी बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की सुबह उनके भाई अशोक रिछारिया का दिल्ली में निधन हो गया था। इसकी सूचना पर सलिल रिछारिया अपने परिवार के साथ सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली निकल गए। वे अपने पड़ोसी से घर की देखभाल करने को कह गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब पड़ोसी उनके घर को देखने गया तो मुख्य दरवाजा खुला था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर में रखा टीवी, फ्रिज, रसोई में रखे सिलेंडर गायब थे। कमरों में रखी अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा था उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फोन से सलिल रिछारिया को देकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर घर में ताला लगा दिया, ताकि परिजन दिल्ली से लौटकर आने के बाद बता सकें कि कितना सामान चोरी हुआ है।


सलिल रिछारिया के भतीजे राहुल रिछारिया ने फोन पर बताया कि घर पहुंचने पर पता चलेगा कि चोर कितना सामान लेकर गए हैं। पड़ोसी से पता चला है कि बदमाशों ने कीमती सामान चोरी कर लिया है। अलमारी खुली पड़ी है, जिसमें उनकी चाची के लाखों रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed