{"_id":"56f1a23f4f1c1b5f04f14d6d","slug":"smash-cops-suspect-in-the-eyes-of-millions-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लूट पुलिस की नजर में संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की लूट पुलिस की नजर में संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
thief, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत दांडी यात्रा चौराहे के सामने हुई लाखों रुपये की लूट को पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस का मानना है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते विपक्षी को फंसाया जा रहा है।
शहर के बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान पर कोतवाली क्षेत्र के अंदर उन्नाव गेट निवासी संजय मैथानिया काम करता है जबकि जुगयाना निवासी राकेश उसके घर पर कार्यरत है।
14 मार्च की रात को संजय मैथानिया को सामान खरीदने को दिल्ली जाना था। उसे छोड़ने राकेश परिहार बाइक से स्टेशन जा रहा था। संजय नकदी से भरा सूटकेस लिए था, जबकि राकेश बाइक चला रहा था। दांडी चौराहा के पास रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लात मारकर राकेश व संजय को बाइक को गिरा दिया था। इसी दौरान आए कार सवार दो बदमाश उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर सूटकेस लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
शुरूआत में एसपी सिटी गरिमा सिंह ने 40 लाख रुपये की लूट होना बताया। दूसरे दिन संजय मैथानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूटकेस में 4.50 लाख रुपये थे, जिनसे वह दिल्ली इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदने दिल्ली जा रहा था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि वारदात के बाद मौके पर पहुंचे सर्राफा कारोबारी ने महाशिवरात्रि पर चोरी करने के आरोप में काम से निकाले गए व्यक्ति पर वारदात की आशंका जाहिर की थी। वहीं, अब पुलिस लूट की वारदात को ही संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस मानकर चल रही है कि लूट की वारदात नहीं हुई। जिस व्यक्ति पर लूट की संभावना जताई गई है, वह गलत है। सीओ सिटी कल्याण सिंह का कहना है कि लूट की वारदात संदिग्ध है। जांच से पता चला है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से पूर्व नौकर का नाम लिया जा रहा है।