फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six nominated raids in search

छह नामजद, तलाश में छापे

Sat, 08 Aug 2015 11:23 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
थापक बाग में शुक्रवार रात दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान हुई हवाई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हालात के चलते क्षेत्र में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

 नई बस्ती चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दतिया गेट बाहर कामरान पुत्र मो. समीम उर्फ शम्भू निवासी मुकरयाना की पत्थर की टाल है। वहां गुड्डू निवासी बाहर दतिया गेट अंडे का ठेला लगाता है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गुड्डू अंडे लेकर थापक बाग जा रहा था। रास्ते में सुमित पुत्र राकेश व मोहित पुत्र बलवीर निवासीगण गांव भोजला सीपरी बाजार बाइक से गुजरे। बाइक की टक्कर लगने से अंडे टूट गए, जिस पर दोनों के बीच वादविवाद हुआ। इस पर टाल मालिक कामरान ने अंडे के पैसे देने की बात कहकर बीचबचाव करा दिया और दोनों चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद जब वह थापक बाग के ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो वहां कामरान अपने साथी मो. शबाब पुत्र अब्दुल रफीक व विनोद पायलट आदि के साथ जाता मिला। कुछ दूरी पर राज मिश्रा पुत्र सुदामा निवासी थापक बाग अपने साथी हरपन कुशवाहा व बंटी कुशवाहा आदि के साथ खड़ा था। कुछ देर बाद राज मिश्रा के घर की छत से आसमानी फायर किए गए। शरारती तत्वों ने खड़ी बाइक को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी
कामरान की तहरीर पर राज मिश्रा के खिलाफ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हो गया है। आरोप है कि कामरान अपने साथी गुड्डू के साथ पत्थर की टाल पर बैठा था। तभी आरोपी ने मोबाइल पर फोन करके गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। फोन पर धमकी व गाली-गलौज की रिकार्डिंग सबूत के साथ पुलिस को सौंप दी गई है।

 
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
शनिवार को करीब एक दर्जन महिलाओं ने एसएसपी आवास पर शिकायती पत्र देते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुलिस को निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करनी चाहिए, मगर ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed