फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shirt of the deceased police to Delhi

मृतक की शर्ट लेकर पुलिस दिल्ली रवाना

Fri, 22 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shirt of the deceased police to Delhi
murder, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। पंचवटी कालोनी में चार माह पहले मिले सिर कुचले शव के बारे में सुराग हाथ लगने पर पुलिस शिनाख्त में जुट गई है। इसके चलते कोतवाली पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

23 जनवरी 2016 की सुबह पंचवटी कालोनी से फिल्टर रोड जाने वाले रास्ते पर पेड़ की झाड़ियों के नीचे एक करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन


नजदीक में सिंदूर लगा नारियल व मिट्टी के बर्तन भी पड़े थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिससे खुलासा हुआ कि उसकी सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


करने की दिशा में काफी प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। पिछले दिनों पुलिस ने शर्ट पर लगे टैग को बारीकी से देखा तो उस पर टेलर के नाम की वजह मोबाइल नंबर दिखाई दिया। पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि वह दिल्ली के एक टेलर का नंबर है।

पुलिस ने जब टेलर से पूछताछ की तो उसने अपने पास कुछ ग्राहकों का रिकार्ड होने की बात कही। पुलिस से कहा गया कि वह शर्ट लेकर आएं तो रिकार्ड से बताया जा सकता है कि उक्त शर्ट किसने सिलवाई थी?  कोतवाली पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। वहीं, सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ कुछ संदिग्ध नंबर भी लगे हैं, जिन्हें पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है।


थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि पंचवटी कालोनी के पास मिले शव की शिनाख्त करने की दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। कई अहम् सुराग हाथ लगे हैं, जिसके शव की शिनाख्त हो सकती है। एक टीम को टेलर के पास दिल्ली रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed