फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seven gamblers capturad alcohol recoverd

सात सटोरिये गिरफ्तार, शराब भी जब्त

Fri, 17 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 17 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
seven gamblers capturad alcohol recoverd
सात सटोरिये गिरफ्तार, शराब भी जब्त - फोटो : demo pic
पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार, रेलवे कॉलोनी और बकरा मंडी क्षेत्र में छापे मारकर सट्टा खिला रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सट्टा पर्ची व नकदी भी बरामद की है। वहीं, दतिया गेट बाहर से अवैध शराब समेत एक युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर विधायक रवि शर्मा ने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से फोन पर बताया कि नगर में कहीं भी जुआ, सट्टा और अवैध शराब नहीं बिकनी चाहिए। ऐसे सभी कारोबार तुरंत बंद कराए जाएं। एसएसपी के निर्देश पर स्वॉट टीम ने अलग-अलग तीन स्थानों पर छापे मारकर सात सटोरियों को सट्टे की पर्ची व नकदी के साथ पकड़ लिया। सबसे पहले सीपरी बाजार टंडन रोड रेल पटरियों के पास से कलसी का बगीचा मसीहागंज निवासी हीरालाल प्रजापति, ध्यानचंद स्टेडियम के पास निवासी मदन रायकवार और रेलवे कॉलोनी निवासी मनीष, प्रेमनगर क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी से स्कूलपुरा निवासी प्रवीण अहिरवार और कोतवाली क्षेत्र के बकरा मंडी से मोहनी बाबा निवासी वकील खान, दरीगरान निवासी संजय कुशवाहा और लहरगिर्द निवासी रामगोपाल को पकड़ा गया। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के बाहर दतिया गेट से अंकित यादव को कच्ची शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से साठ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम में स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार, शत्रुंजय, संजीव शर्मा, चंद्रशेखर यादव, अंजुल यादव, दुर्गेश चौहान शामिल थे।
विज्ञापन


पहले क्यों नहीं पकड़े गए
एसएसपी के निर्देश पर एक दिन में चार स्थानों से सट्टा और अवैध शराब का पकड़ा जाना, संबंधित थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। जब स्वॉट टीम कुछ घंटों में ऐसे ठिकानों का पता लगा सकती है तो निश्चित ही थाने की पुलिस को जरूर इस कारोबार की जानकारी होगी। लेकिन सबकुछ धड़ल्ले से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
एसएसपी ने जनपद में अपराध और अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से हेल्प लाइन नंबर 9454403666 के अलावा एसपी सिटी के 9454401070 और सीओ सिटी के 9454401430 मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। इन नंबरों पर सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed