{"_id":"5ced930ebdec22071212de2f","slug":"sadak-durghtna-me-2-ki-mot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोगों की मौत
Wed, 29 May 2019 01:29 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
hospital, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
रक्सा क्षेत्र के पलींदा गांव मेें रहने वाले दीनदयाल अहिरवार का पुत्र अजय (18) सोमवार की शाम बाइक से झांसी में मोबाइल ठीक कराने आया था। जब वह चंद्रशेखर तिराहे के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह विगत 24 मई को प्रेमनगर के कालीबाड़ा कछियाना पुलिया नंबर नौ निवासी दौलत राम को रेलवे स्टेशन पर वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। बाद में उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।