फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Removed several Thanedaron Many relied on

कई थानेदारों को हटाया कइयों पर भरोसा जताया

Mon, 04 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Removed several Thanedaron Many relied on
Thanedaron, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलने पर मिली खामियों को दुरुस्त करने के प्रयास में रविवार को कप्तान ने कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। वहीं, भरोसा जताते हुए कुछ को थानेदार का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि वाहन चोरी, टप्पेबाजी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम नवाबाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर सदर बाजार थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा को भेजा गया है। मोंठ थानाध्यक्ष जय सिंह यादव को पुलिस लाइन, महेश चंद्र गौतम को अपराध शाखा से थाना प्रभारी सदर बाजार बनाया है। संजीव कुमार यादव थाना प्रभारी गरौठा को पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात एसआई लाल चंद्र यादव को थानाध्यक्ष गरौठा, बंदलाल यादव को थानाध्यक्ष मोंठ बनाया है। एसएसआई मोंठ राजेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष एरच, डीसीआरबी प्रभारी संत प्रकाश को एसएसआई मोंठ और पुलिस लाइन में तैनात मनोज मिश्रा को सर्विलांस सेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थानेदार के कार्यों का आंकलन किया जा रहा है। यदि गड़बड़ी अथवा शिथिलता पकड़ में आई तो तत्काल प्रभाव से थानेदार को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक रसूख भी नहीं आ सका काम
रविवार की दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे कप्तान ने वायरलेस पर सीधे स्थानांतरण की घोषणा कर दी। उनकी घोषणा के अनुसार स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को नवाबाद का थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने दोपहर तीन बजे कार्यभार संभालने की भी घोषणा की। इसकी जानकारी पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने राजनीतिक गलियारों की परिक्रमा शुरू कर दी। इससे पुलिस कंट्रोल रूम से घोषित होने वाली गश्ती को कैंप कार्यालय से रुकवा दिया गया। कुछ देर बाद ट्रांसफर लिस्ट में संशोधन किया गया और विक्रम सिंह की जगह सदर बाजार प्रभारी को नवाबाद भेजने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed