फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramraja hospital me mahila ki mot pa hamgama

रामराजा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 15 May 2019 12:50 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 15 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ramraja hospital me mahila ki mot pa hamgama
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी-मऊरानीपुर हाईवे ओरछा तिगैला पर स्थित रामराजा हॉस्पिटल में  एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा व तोड़ फ ोड़ कर की ।मामले की जानकारी लगते ही नाराई चौकी पुलिस मौके पर पहुँची तथा किसी तरह उत्तेजित लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। मृतक महिला को एंबुलेंस की मदद से घर भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दतिया गेट बाहर झांसी निवासी राजकिशोर सेन की पत्नी उषा सेन का रामराजा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, परिजनों के मुताबिक वह करीब दस दिन से यहाँ भर्ती थी। परिजनों का कहना है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्होंने एम्स दिल्ली के लिए रिफ र करने की बात कही थी,लेकिन डॉक्टर टाल मटोल करते रहे। बाद में डॉक्टरों ने उषा सेन को मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर सुनकर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा तथा तोड़फोड़ शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही नाराई चौकी पुलिस मौके पर पहुँची तथा लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया। उधर, रामराजा हास्पिटल के डाक्टरों का कहना है कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उनके द्वारा परिजनों से पहले ही मरीज को यहां से ले जाने के लिए कहा था, पर वे नहीं ले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराई पुलिस चौकी प्रभारी लीलाधर तिबारी ने बताया है कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया तथा तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर कानून अपने हाथ में न लेने की बात कही तब परिजन शांत होकर चले गए। यदि इस संबंध में लिखित शिकायत है तो जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed