{"_id":"68d4ce86fe2bb8811361a5bac37c44ec","slug":"rail-officials-indecency-couple-coach-conductor-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अफसर दंपति से अभद्रता, कोच कंडक्टर निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल अफसर दंपति से अभद्रता, कोच कंडक्टर निलंबित
ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगला एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में सवार रेल अफसर दंपति के साथ कोच कंडक्टर ने गाली गलौज कर दी। इससे नाराज रेल अफसर ने मामले की लिखित शिकायत झांसी में की। सीनियर डीसीएम भोपाल ने कोच कंडक्टर को निलंबित कर दिया है।
गाड़ी संख्या 12627 डाउन मंगला एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सवार मुंबई में कार्यरत उप मुख्य सामग्री प्रबंधक बजरंग अग्रवाल पत्नी के साथ कल्याण मुंबई से ग्वालियर के लिए यात्रा कर रहे थे। उनका अटेंडेंट कोच एस-7 में सवार था। शुक्रवार की सुबह सात बजे झांसी आने वाली यह ट्रेन दो घंटे लेट चल रही थी।
गाड़ी लेट होने के कारण सुबह करीब 8.30 बजे अफसर ने अपने कोच अटेंडेंट को फोन करके पेंट्रीकार से चाय लाने को कहा। अटेंडेंट जब चाय लेकर अफसर की बर्थ पर पहुंचा उस समय वह बाथरूम गए थे और उनकी पत्नी बर्थ पर बैठी थीं। उसी समय भोपाल स्टेशन पर तैनात कोच कंडक्टर राकेश सक्सेना आए और उन्होंने अटेंडेंट का कॉलर पकड़ कर दरवाजे पर खींच ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कोच अटेंडेंट को कई थप्पड़ जड़ दिए। अफसर के सीट पर आने पर अटेंडेंट ने मामले से अवगत कराया। इस बीच कोच कंडक्टर भी मौके पर पहुंच गया। अफसर ने कोच कंडक्टर की हरकत का विरोध किया तो वह नियम की बात करते हुए गाली गलौज पर उतर आया और रेल अफसर दंपति से अभद्रता की। कोच कंडक्टर मुंह में पान चबा रहा था। घटना से मायूस अफसर ने मामले की जानकारी सीनियर डीसीएम भोपाल को दी। सीनियर डीसीएम भोपाल ने झांसी कंट्रोल को अवगत कराया।
इधर, ट्रेन के झांसी आने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे डिप्टी एसएस व अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ ने शिकायत पुस्तिका उक्त अफसर को उपलब्ध कराई। अफसर ने शिकायत पुस्तिका में लिखित शिकायत दर्ज की। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीसीएम भोपाल ने उक्त कोच कंडक्टर को निलंबित कर दिया है।