फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police target inligle wepons traders

तमंचों के सौदागरों से दूर पुलिस

Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
police target inligle wepons traders
GUN - फोटो : demo
जिलेे में भले ही असलहे लगातार पकड़े जा रहे हों, लेकिन सौदागरों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। दो माह के भीतर पुलिस ने अभियान चलाकर 157 लोगों तमंचा समेत पकड़ा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि  पड़ोसी प्रदेश के जिलों से असलहे आ रहे हैं, जिसकी जांच हो रही है।
विज्ञापन

जिले में होने वाली अधिकतर घटनाओं में अवैध तमंचों का प्रयोग हो रहा है, लेकिन पुलिस अब तक किसी बड़े गिरोह को नहीं पकड़ सकी। लंबे समय से असलहे बनाने की फैक्ट्री का भी खुलासा नहीं हो सका। जबकि, आए दिन तमंचे से मारने व बरामद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो माह के भीतर जिले की पुलिस 157 अवैध असलहे बरामद कर चुकी है। इसके बाद पुलिस कहती है कि जल्द ही असलहों के सौदागरों को पकड़ा जाएगा, लेकिन होता कुछ नहीं।
विज्ञापन

 
किसने दिए असलहे, नहीं खोजती पुलिस
पुलिस असलहे तो बरामद करती है, लेकिन अभियुक्त के पास असलहे कहां से आए, इसकी पड़ताल करने की कोशिश नहीं होती। आखिर शहर से लेकर देहात तक असलहों की खेप कौन सप्लाई कर रहा? कौन है जो सबको असलहे बेच रहा है? असलहों के साथ- साथ गोलियां कहां से आ रही हैं? इन सब बातों की जांच पड़ताल के बजाय पुलिस फाइल बांधकर आलमारी में रख देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के चलते विशेष नजर
चुनाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस ने पुराने मामले
मामले भी खंगालना शुरू कर दिए हैं। जो लोग असलहोें के मामलों में जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं, ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है।

असलहे बरामद होने के बाद उनकी तह तक जाने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. ओपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed