फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police jeep accident, two injured

जीप पलटने से दरोगा व सिपाही घायल

Sat, 24 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
police jeep accident, two injured
झांसी। गाजियाबाद के बदमाशों का पीछा करते समय बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के पास जीप पलटने से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज और एक सिपाही घायल हो गए। दोनों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस दौरान बदमाश भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे बुंविवि चौकी इंचार्ज ओपी यादव को सूचना मिली कि दिल्ली के नंबर की एक गाड़ी संदिग्धावस्था में मेडिकल कॉलेज के पास से गुजरी है। इस गाड़ी में बदमाश हैं। चौकी इंचार्ज के अनुसार कंट्रोल रूम से इस गाड़ी को पकड़ने के लिए कहा गया। सूचना पर वह सिपाही जगराम आदि को लेकर बदमाशों की गाड़ी का पीछा करने लगे।
विज्ञापन


रास्ते में उन्हें बदमाशों की गाड़ी के इलाइट की तरफ भागने की सूचना मिली। वह इलाइट की ओर जा रहे थे, तभी कलेक्ट्रेट चौराहा के पास सादा कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया। स्वयं को गाजियाबाद का सिपाही बताते हुए उसने अपना नाम आरिफ खान बताया। आरिफ ने बताया कि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों का पीछा करते हुए झांसी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की गाड़ियां ग्वालियर रोड की तरफ गई हैं। उसने बदमाशों की गाड़ी का नंबर बताते हुए मदद मांगी। चूंकि आरिफ द्वारा बताया गया गाड़ी का नंबर व कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया नंबर एक था, इस कारण उन्होंने उसे गाड़ी में बैठा कर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।
 
चौकी इंचार्ज के अनुसार बीकेडी चौराहा के पास बदमाशों ने उनकी जीप संख्या यूपी93एजी- 0087 में कट मार दिया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। इस दौरान बदमाश अपनी गाड़ी लेकर भाग गए। इधर, जीप पलटते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


लोगों ने जीप में फंसे चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला। हादसे में चौकी इंचार्ज और जगराम के पैर की हड्डी टूट गई जिन्हें मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने  नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।  पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष रामभजन सिंह यादव का कहना है कि बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed