फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the strength of pistol railway ticket vendor beaten, robbed

तमंचे के बल पर रेलवे टिकट विक्रेता को पीटा, लूटा

Wed, 18 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the strength of pistol railway ticket vendor beaten, robbed
झांसी। कचहरी चौराहा स्थित रेलवे के टिकट काउंटर पर सोमवार रात कार सवार हथियारबंद दबंगों ने विक्रेता से हाथापाई की। एक नेताजी का नाम लेकर उसे धमकाते हुए काउंटर से आठ सौ रुपये उठा ले गए। भयभीत पीड़ित पुलिस से शिकायत की हिम्मत भी नहीं जुटा सका।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी सुजीत पुत्र मोतीलाल सोमवार की रात कचहरी चौराहा स्थित रेलवे के काउंटर पर टिकट बेच रहा था। रात करीब सवा दस बजे तीन युवक दिल्ली का टिकट लेने आए। टिकट का भुगतान करके वह धोखे से काउंटर पर रखा हिसाब का कागज उठा ले गए।
विज्ञापन


जब सुजीत को काउंटर से हिसाब का कागज गायब व टिकट रखी मिली तो वह भौचक्का रह गया। वह टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां उसने एनाउंस करवाया, मगर कोई टिकट लेने नहीं आया। वह वापस काउंटर पर आ गया। रात करीब एक बजे कार में सवार तीन-चार लोग टिकट काउंटर पर पहुंचे, जिनमें दो तमंचा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुजीत से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एक नेताजी का नाम लेते हुए चारों युवकों ने कहा कि उसे टिकट की बजाए पर्ची थमाने की सजा भुगतनी होगी। सुजीत भयभीत होकर हाथ-पैर जोड़ने लगा, मगर उन्होंने रौब दिखाते हुए मारपीट व गाली-गलौज करनी बंद नहीं की।


इसके बाद वह न सिर्फ तीनों टिकट का पैसा बल्कि गुल्लक में रखे हिसाब के करीब आठ सौ रुपये भी उठा ले गए। यही नहीं, जाते समय धमकी दे गए कि यदि मुंह खोला तो उसकी खैर नहीं। जब मामले की जानकारी काउंटर के ठेकेदार को हुई तो उसने भी कार्रवाई नहीं करने की सलाह दी। जिसकी वजह से पीड़ित पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed