फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Newcomer SSP Subhash Chandra takes over

नवागंतुक एसएसपी सुभाष चंद्र ने कार्यभार संभाला

Tue, 22 Sep 2015 01:00 AM IST
झांसी।
झांसी। Updated Tue, 22 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Newcomer SSP Subhash Chandra takes over

झांसी। नवागंतुक एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि वह सिर्फ जनतंत्र का दबाव मानते हैं, किसी और का नहीं। जनता में पुलिस का इकबाल बुलंद होना चाहिए। जल्द ही माहौल बदलेगा, जनता और सुकून महसूस करेगी। काम नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाएगा। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर के मूल निवासी वर्ष 2005 बैच के आईपीएस सुभाषचंद्र दुबे ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं होगी। जनता एक माह के अंदर राहत महसूस करेगी, यह उनका वायदा है। उन्होंने कहा कि अब जुआ और शराब बेचने वाले ही नहीं इनके सरगना जेल जाने को तैयार रहें।  पुलिस कार्यशैली को सुधारने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करेगा, वह विभागीय कार्यवाही होने से पहले निलंबित किया जाएगा। 

विज्ञापन


सुभाष चंद्र   कन्नौज, श्रावस्ती, हाथरस, औरैया, गाजीपुर, कानपुर देहात, सोनभद्र, आगरा, इलाहाबाद, मुजफ्फरनगर, भदोही के एसएसपी और एसपी एटीएस लखनऊ जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। नक्सली के दांत खट्टे करने वाले श्री दुबे पांच लाख रुपये के जोनल कमांडर मुन्ना विश्वकर्मा, तीन लाख के इनामी लाल और दो लाख के इनामी अजीत कोले को दबोच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed