फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mortgaged house sold in bank

बैंक में गिरवी रखा मकान बेचा

Mon, 24 Jul 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
 Mortgaged house sold in bank
bank jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बैंक में गिरवी रखे मकान को धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में थाना कोतवाली में पिता और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर निवासी राममोहन गुप्ता के पुत्र आनंद कुमार गुप्ता ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि इतवारी गंज निवासी रामकुमार गुप्ता और उनके पुत्र विवेक गुप्ता, दीपेश गुप्ता व शिवम गुप्ता ने धोखाधड़ी कर बैंक में गिरवी रखा मकान उन्हें बेच दिया। इसके एवज में उनसे सात लाख पचास हजार रुपये हड़प लिए। इसका खुलासा होने पर उन्होंने आरोपियों से अपनी दी हुई रकम वापस मांगी, लेकिन यह बात उन्हें नागवार गुजर रही है। वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रकम वापस कराने की मांग की। इस पर थाना कोतवाली में पिता - पुत्र समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed