फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing teacher and businessman

शिक्षक और कारोबारी लापता

Sun, 09 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 Missing teacher and businessman
kiddnaping, jhansi news - फोटो : demo
शहर के सीपरी बाजार और नवाबाद थाना क्षेत्र से शिक्षक और कारोबारी लापता हो गए हैं। दोनों के मोबाइल फोन स्विच आफ होने की वजह से परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पुलिस ने व्यापारी की गुमशुदगी तो दर्ज कर ली है, लेकिन शिक्षक की दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

महोबा के खन्ना थानांतर्गत गीवड़ी गांव निवासी गजेंद्र (28) पीएचडी कर रहे हैं।
वह डीडी सिंह कॉलेज सीपरी बाजार में पढ़ाते हैं और कैंपस में ही रहते हैं। उनके परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि गजेंद्र तीन दिन से लापता है और फोन काट दिया। जब उन्होंने गजेंद्र का मोबाइल फोन लगाया तो वह स्विच आफ मिला।
विज्ञापन

चिंतित परिजन शनिवार की सुबह कॉलेज पहुंचे और पूछताछ की। कॉलेज में बताया गया कि गजेंद्र शुक्रवार की सुबह से कॉलेज से निकला था, तब से लौटकर नहीं आया है। परिजनों ने तहरीर सीपरी बाजार थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली के सूजे खां खिड़की निवासी हाजी बाबू खां ने बताया कि उनकी सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान है।
छह अक्तूबर की दोपहर में उसका भाई गफ्फार (35) दुकान पर बैठा था। दोपहर करीब तीन बजे वह मुनीम से शौच करने की कहकर चला गया मगर लौटकर नहीं आया। शाम को परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया, जो स्विच आफ है। गफ्फार के पास 94 हजार रुपये भी हैं। नवाबाद थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed