{"_id":"5952af5c4f1c1b91278b4a95","slug":"mason-s-murder-in-bargaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव में राजमिस्त्री की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ागांव में राजमिस्त्री की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
थाना बड़ागांव इलाके के गंगावली गांव में राजमिस्त्री रामकुमार (55) की हत्या हो गई। उसकी लाश गांव के बाहर पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सोमवार की रात रामकुमार अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात तकरीबन ग्यारह बजे तक परिजनों से उनकी बातचीत भी हुई। लेकिन, मंगलवार की सुबह वह नहीं मिले। शौच के लिए गए कुछ ग्रामीणों ने रामकुमार की लाश गांव के बाहर पड़ी देखी।
इसकी सूचना उन्होंने रामकुमार के परिजनों को दी। परिजनों ने जाकर देखा तो रामकुमार के सिर में चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा गले में भी निशान थे, जैसे किसी कपड़े से गला घोटा गया हो। इसके अलावा आसपास जमीन पर घसीटे जाने के भी चिह्न पाए गए। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक रामकुमार के छोटे भाई जगत सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुत्र है जेल में बंद
रामकुमार का इकलौता पुत्र धर्मेंद्र हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। परिजनों की इच्छा थी कि परंपरानुसार पुत्र के हाथ से पिता का अंतिम संस्कार हो। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया था और पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी इसकी अनुमति नहीं मिल पाई। बाद में रामकुमार के भतीजे ने मुखाग्नि दी।