{"_id":"5702c42e4f1c1bf15dc81388","slug":"marriage-women-suicide-case-on-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाई, सास-ससुर पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाई, सास-ससुर पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
suicide, jhansi hindi news
- फोटो : demo
बबीना। ग्राम बघौरा में रविवार रात को विवाहिता ने गले मे फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बबीना थाना अंतर्गत ग्राम बघौरा निवासी घनश्याम पुत्र बृजलाल की 26 वर्षीय पत्नी अमरावती ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बबीना थाने में मृतका के पिता गजराज पाल पुत्र गंगू पाल निवासी भडरऊ महरौनी ललितपुर ने अपनी पुत्री के सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर बृजलाल पाल पुत्र ग्यासी व गौरा पत्नी बृजलाल निवासी बघौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि मृतका की तीन साल एवं नौ माह की दो बच्चियां हैं।
विज्ञापन
वहीं, उसका पति उपचार को लेकर कई दिनों से अस्पताल मे भर्ती था। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि पति की बीमारी के चलते मृतका ने यह कदम उठाया है।