{"_id":"6acbeb5c9db55a12ab031f54","slug":"stockpile-of-illegal-firecrackers-seized-mau-news-c-20-vns1007-1577913-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अवैध पटाखों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अवैध पटाखों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
थाना परिसर से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर साहुपुर मार्ग स्थित दो प्रतिष्ठानों के गोदामों में अवैध रूप से भंडारित करीब 12 लाख रुपये के पटाखों का जखीरा रविवार को बरामद किया गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर पांच डीसीएम वाहनों में लदे पटाखे बरामद किए।
पंकज गुप्ता ट्रेडर्स और पवन वस्त्रालय के गोदाम में पिछले 15 दिनों से अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे भंडारित किए गए थे, जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लग पाई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर अग्निशमन विभाग के सक्रिय होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवान राम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से दोनों प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान घर के अंदर से पांच डीसीएम वाहनों में लदे पटाखे बरामद किए गए। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि हलधरपुर निवासी पंकज गुप्ता और विपिन गुप्ता ने पटाखों का भंडारण किया था। पटाखों की खेप कथित तौर पर अवैध रूप से मंगाई गई थी और उसके संबंध में कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा, पटाखों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप भी नहीं रखा गया था। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण किए जाने से विस्फोट होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जांच चल रही है। विपिन मौके से भाग गया जबकि पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।