{"_id":"567b09862e8e415efc48064e8a8413ba","slug":"kidnapper-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर बनने के सपने ने बनाया अपहरणकर्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जादूगर बनने के सपने ने बनाया अपहरणकर्ता
ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जादूगर बनने के सपने ने एक दसवीं के छात्र को अपराधी बना दिया। उसने सात माह से लापता चल रहे कुक्की उर्फ परमजोत के परिवार से ही फिरौती मांग ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने छात्र को गरौठा के ग्राम बंगरा से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
विगत 14 मई को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज निवासी परमजीत सिंह का दस वर्षीय पुत्र कुक्की उर्फ परमजोत सिंह लाल फील्ड मसीहागंज से लापता हो गया था। मगर आज तक उसका पता नहीं चल सका है। बीते रोज एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में परमजीत सिंह ने बताया कि विगत तीन दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चा ढूंढने वाले गैंग का सदस्य है।
क्या आपके बच्चे का पता लग गया है? इस पर उन्होंने मना कर दिया। इस पर संबंधित व्यक्ति ने कहा कि वह दस-बारह दिन में आपके बच्चे का फोटो लेने आएगा। अपना नाम महेंद्र बताया। इसके बाद 16 दिसंबर को दोबारा कॉल आई और उक्त व्यक्ति ने कहा कि कुक्की पिछले सात माह से उनके पास है।
विज्ञापन
दस लाख रुपये लेकर उसके बताए पते पर आ जाएं। साथ ही धमकी दी कि दस लाख का इंतजाम न होने पर वह उनके बेटे के हाथ पैर काट कुत्तों के आगे डाल देगा। रुपये सिर्फ पांच सौ व हजार के नोटों में होने चाहिए। फिरौती लाने के लिए गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा से दस किलोमीटर दूर पुराने प्राइमरी स्कूल बताया और कहा कि पास में शीशम के पेड़ के नीचे लाल रंग का कपड़ा मिलेगा, वहीं रुपये रख देना।
अगला कॉल 19 दिसंबर को आया, जिसमें फिरौती लाने का पता बदलकर गरौठा से बारह किलोमीटर दूर रक्षक बाबा मंदिर के पास का बताया गया। उसने कहा कि मेरे लीडर विनोद व विजय झांसी स्थित प्रमोद पेट्रोल पंप के पीछे मिलेंगे। वह उन्हें कुक्की को सौंप देंगे। मेरे पास एक और बच्चा है, जिसका हमने अपहरण किया था।
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। सर्विलांस की मदद से जल्द ही पुलिस की पकड़ में गरौठा थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी अनिल श्रीवास पुत्र भोगी लाल आ गया। जांच में पता लगा कि वह ही मोबाइल की मदद से उक्त परिवार को फिरौती लेने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।
पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि वह ककरबई स्थित भगवती देवी रूपानंद विद्यालय में दसवीं का छात्र है। उसने पिछले दिनों जादूगर ओपी शर्मा का विज्ञापन पढ़ा था, जिसे पढ़ने के बाद वह जादूगर बनने का सपना देखने लगा। विगत एक दिसंबर को उसने एक समाचार पत्र में कुक्की के जन्मदिन का विज्ञापन पढ़ा था, जिसमें पता बताने वाले को 2.51 लाख रुपये इनाम की घोषणा थी। इसके बाद उसने यह षड़यंत्र रचा। दस लाख मिलने पर उसने बंगाल व जर्मनी जाकर जादू सीखने का प्लान बनाया था। आरोपी छात्र के दादा गांव के कोटेदार हैं।