फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi forger doctor took the Gujarat police

झांसी के जालसाज डाक्टर को ले गई गुजरात पुलिस

Sat, 07 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jhansi forger doctor took the Gujarat police
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। एमबीबीएस में प्रवेश दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की जालसाजी करने वाले मेडिकल कालेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सचिन माहौर को गुजरात पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार करके ले गई। गुजरात पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ कई जिलों में जालसाजी करके रुपये ठगने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने बताया कि डा. माहौर ने गुजरात के राजकोट, बड़ोदरा समेत कई जिलों के छात्रों के साथ एमबीबीएस में प्रवेश दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की। झांसा देने के लिए उन्होंने गलत तरीके से फार्म भी भरवाए थे।
विज्ञापन


जब छात्रों को प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने अलग-अलग थानों में डा. सचिन के खिलाफ ठगी के मामले दर्ज करवाए। सूत्रों ने बताया कि एक छात्र ने आरोप लगाया कि उससे 27 लाख रुपये प्रवेश के नाम पर लिए गए थे, बावजूद इसके उसे एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिला। इस मामले में करीब छह माह पूर्व भी गुजरात की पुलिस मेडिकल कालेज कैंपस से डा. सचिन को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई थी, जहां सचिन ने पुलिस के बुलाने पर गुजरात जाने का वायदा किया था, इस पर उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके पुलिस ने कई बार डा. सचिन को बुलाने के लिए नोटिस भेजे मगर वह गुजरात नहीं गए। इसके चलते शुक्रवार को गुजरात की पुलिस टीम नवाबाद थाने पर आई, जहां पूरे मामले से अवगत कराया। स्थानीय थाना पुलिस के साथ गुजरात पुलिस मेडिकल कालेज कैंपस स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुजरात पुलिस ने बताया कि डाक्टर की गिरफ्तारी 165सीआरपीसी के तहत की गई है।

वहीं, जब मेडिकल कालेज के डाक्टरों को गुजरात पुलिस द्वारा डा. सचिन को गिरफ्तार कर लिए जाने के बारे में पता चला तो वह एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस से माहौर को नहीं ले जाने की मांग की मगर पुलिस नहीं मानी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर ने भी एसएसपी से फोन पर बात की, जिस पर एसएसपी ने बताया कि पुलिस नियमानुसार ले जा रही है, इसलिए उन्हें रोका नहीं जा सकता।


खुल सकती है हिस्ट्रीशीट
गुजरात पुलिस ने जब पुलिस के अधिकारियों को बताया कि डा. सचिन माहौर के खिलाफ गुजरात में चार - पांच जालसाजी के मामले दर्ज हैं, तो अधिकारी आश्चर्य चकित रह गए। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने डा. सचिन के खिलाफ दर्ज हुए मामलों को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, गुजरात से उनके खिलाफ दर्ज मामलों का रिकार्ड मंगाया जा रहा है ताकि उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed